Wednesday, Feb 10th, 2010, 5:30 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarफिर मुख्यमंत्री का दौरा, प्रशासन दौड़ा

Matrix News

सिटी रिपोर्टर & रतलाम

शिवराज में हो रहे कामकाज की खैर-खबर लेने के लिए अब मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 13 मार्च को जिले का दौरा करेंगे। सोमवार को कलेक्टर की मीटिंग के बाद से ही प्रशासनिक विभागों में हलचल तेज हो गई है। सरकारी योजना व विभागीय कार्यकलापों के आंकड़ों व दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए क्या अधिकारी क्या कर्मचारी सभी भाग-दौड़ कर रहे हैं।

निर्देशों की भरमार, फाइलों की चाल में तेजी

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कलेक्टर द्वारा ली गई बैठक के बाद विभागों ने निर्देश जारी कर दिए हैं। मंगलवार को प्रशासन के 42 से ज्यादा विभागों से करीब 150 निर्देश जारी हुए जो जिला मुख्यालय से लेकर विकासखंड और ग्राम पंचायत कार्यालयों तक जाएंगे। सभी में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाकर उनके नवीनतम आंकड़ों की जानकारी मांगी गई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: