Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 5:41 am [IST]  

danik bhaskarभारत अग्रिम राज्यों में होगा शुमार

नरेश हैप्पी & सुल्त

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश दिन—प्रतिदिन उन्नति की ओर अग्रसर है और वह दिन दूर नहीं जब भारत का नाम अग्रिम राज्यों में से एक होगा। ये शब्द पांडीचेरी के गवर्नर इकबाल सिंह ने यहां नगर परिषद के पूर्वाध्यक्ष केवल कृष्ण के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहे।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी महाराज की चरण स्पर्श भूमि पर आकर उन्हें हार्दिक प्रसन्नता हुई है। उन्होंने कहा कि वह महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव मंदिर चौड़ा खूह द्वारा निकाली जा रही शोभायात्रा में शामिल होने आए हैं तथा यहां के लोगों की श्रद्धा व आस्था देखकर भरपूर प्रसन्न हुए। उन्होंने समूह संगतों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर यशपाल अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, जिला कांग्रेस कमेटी कपूरथला के पूर्वाध्यक्ष नवतेज सिंह चीमा, सुरजीत सिंह सदूवाल, पार्षद संजीव मरवाहा, पार्षद अशोक मोगला, तेजवंत सिंह सचिव प्रदेश कांग्रेस, नरिन्द्र सिंह बिट्टू, पविन्द्र सिंह बाजवा, प्रमोद गुप्ता, दीन दयाल, नरिन्द्र सिंह पुन्नू, मस्सा राम, चंद्र मोहन भल्ला, बावा सिंह, दविन्द्र अरोड़ा, दुर्गा दास नाहर, संतोख सिंह, विपन मोगला, अशोक घुलयाणी, लक्की मोगला इत्यादि उपस्थित थे।

गुरु हरिराय का प्रकाशपर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा

धर्म प्रचार कमेटी सुल्तानपुरलोधी की बैठक आयोजित. तैयारियों को लेकर किया विचार-विमर्श

कपूरथला & धर्म प्रचार कमेटी सुल्तानपुर लोधी की बैठक अवतार सिंह फौजी की अध्यक्षता में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु का बाग में हुई।

बैठक में गुरु हरिराय साहिब का प्रकाशोत्सव समूह साध संगत मोहल्ला घलोटिया के सहयोग से गुरुद्वारा श्री अंत्र्यामता साहिब में मनाए जाने के लिए तैयारियों संबंधी विचार-विमर्श किया गया। डा. गुरदेव सिंह जोसन ने बताया कि प्रकाशोत्सव 16 तथा 17 फरवरी को श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 14, 15 तथा 16 फरवरी को गुरुद्वारा साहिब से प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। 16 फरवरी को सायं महान कीर्तन दरबार होगा। बैठक में मास्टर सतनाम सिंह, मास्टर हरपिन्द्र सिंह, जसवीर सिंह चीमा, हरभजन सिंह, सतनाम सिंह, कर्म सिंह, वरिन्द्रपाल सिंह, प्रीतम सिंह, संतोख सिंह ने विचार रखे।

मानवाधिकार संगठन ने ईजीसी टीचर की मृत्यु पर शोक जताया

कपूरथला & मानवाधिकार संगठन की कपूरथला इकाई की बैठक में ईजीएस टीचर किरणदीप कौर की मौत पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान डा. जतिन्द्र शर्मा, डा. संजीव शर्मा व पीआरओ राजकृष्ण अरोड़ा ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। मौके पर डा. संजीव शर्मा, राहुल कश्यप, राजकृष्ण अरोड़ा, राहुल गुप्ता, विनोद शर्मा, रमेश कुमार, सुशील कुमार, प्रितपाल सिंह, संजीव मनोचा, रमेश मौजूद थे।

चीमा ने शोक व्यक्त किया

सुल्तानपुरलोधी & ईजीएस वालंटियर किरणजीत कौर की मौत पर जिला कांग्रेस कपूरथला के पूर्वाध्यक्ष नवतेज सिंह चीमा ने शोक जताते हुए इसकी जिम्मेदारी सरकार पर डाली और कहा कि ऐसा गलत नीतियों के चलते हुआ है। इस मौके पर जागीर सिंह ब्लाक प्रधान सुल्तानपुर लोधी संजीव कुमार मरवाहा, रविन्द्र सिंह रवि, सुरजीत सिंह, नरेश कोहली, जसवंत सिंह ढिल्लों, चरण सिंह गिल्लां भी उपस्थित थे।

गलत नीतियों से हुई घटना : पटवार यूनियन सुल्तानपुर लोधी, म्युनिसिपल इंपलाईंज यूनियन और खेत मजदूर यूनियन सुल्तानपुर लोधी के नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों से शिक्षकों को यह कदम उठाना पड़ा। मौके पर राणा एडवोकेट सचिव सीपीआई केवल सिंह शताबगढ सचिव खेत मजदूर यूनियन, जगदीश मित्तर, सुखविन्द्र सिंह माहल, लखविन्द्र सिंह, शिंगारा सिंह, अरविन्द्र सिंह लाली, मनजीत सिंह, सुरजीत सिंह ठट्ठा, प्रकाश सिंह पम्मना खेत मजदूर नेता भी उपस्थित थे।

बसपा ने जताया शोक : तरसेम सिंह डौला ने ईजीएस किरणजीत कौर की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार अगर समय पर शिक्षकों की मांगें मान लेती तो शिक्षकों को ऐसा गंभीर उठाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। इस मौके पर हरभजन सिंह सदूवाल, बलविन्द्र सिंह, मनजिन्द्र सिंह गुरमेज सिंह मट्टू आदि उपस्थित थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: