स्वास्थ्य शिविर में 135 मरीज लाभांवित
Matrix News
भास्कर न्यूज & फलौदी
कलापूर्णम जनरल अस्पताल खीचन के तत्वावधान में रविवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुवाप में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का परीक्षण कर रक्तचाप, रक्त की निशुल्क जांच कर दवाइयां दी गई। शिविर से 135 मरीज लाभांवित हुए। गर्भवती महिलाओं की जांच कर निशुल्क सोनोग्राफी के लिए अस्पताल में रेफर किया गया। डॉ. केसी जैन व अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ श्रवण, सुधरमा, मरसी, कमलकिशोर आदि ने सेवाएं दी।
shopping










