Wednesday, Feb 10th, 2010, 6:09 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarछेड़छाड़ पर छात्रों में हुई तकरार, चले घूंसे

Bhaskar News

चंडीगढ़.पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार दोपहर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की बात पर दो छात्र संगठनों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर घूंसे चले। इस वजह से दो घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण रही। पुलिस और पीयू प्रशासन के दखल देने पर दोनों गुटों में समझौते के बाद माहौल शांत हुआ। बताया गया है कि यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट फॉर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) का एक छात्र ब्वॉयज हॉस्टल नंबर छह पर खड़ा था।



वहां उसे कुछ छात्रों ने घेर लिया। इन छात्रों का कहना था कि वह यूआईईटी की एक छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा है। इस दौरान विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते पुसू और सोपू कार्यकर्ता जमा हो गए। इसके बाद वह छात्रा से माफी मांगने को तैयार हो गया। इस छात्र को यूआईईटी ले जाया गया। वहां कहा गया कि वह माफी मांगने के साथ छात्रा के पांव छुए।



इस छात्र ने पांव पकड़ने से मना कर दिया। इस पर बहस शुरू हो गई। कुछ देरबाद इस छात्र के परिचित भी पहुंच गए। फिर क्या था, दोनों पक्षों में घूंसे चलने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और पीयू प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।



पुलिस ने दोनों पक्षों से शिकायत मांगी। प्रशासन ने चेतावनी दी कि दोनों पक्षों ने समझौता नहीं किया तो उन्हें निष्कासित कर दिया जाएगा। इस चेतावनी के बाद दोनों पक्षों ने समझौता किया। इस घटना में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि इस छात्रा का कहना था कि उसे इस युवक ने कभी परेशान नहीं किया।



छात्राओं में बहस, तोड़ा कार का शीशा:



डीएवी कॉलेज सेक्टर— 10 के मुख्य द्वार के सामने दोपहर करीब 2 बजे अपनी कार में बैठी प्रतियोगिता में विजयी एक छात्रा की दूसरी छात्रा से किसी बात पर बहस हो गई। इस पर दूसरी छात्रा पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: