ऋषि बोधोत्सव का आयोजन बारह को
महेंद्रगढ़ & शिव रात्रि के पर्व पर आर्य समाज मंदिर में 12 फरवरी को ऋषि बोधोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हवन भी होगा। आर्य समाज मंदिर के प्रधान स्वामी ब्रह्मïानन्द सरस्वती ने बताया कि शिवरात्रि के दिन ही महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती को प्रभु और मृत्यु को जानने का बोध प्राप्त हुआ था, जिसके परिणाम स्वरूप दयानन्द ने घर का त्याग कर कठोर तप व योग साधना के द्वारा सच्चा ज्ञान प्राप्त किया और संसार का उपकार किया। उन्होंने सभी आर्य समाज के लोगों से इस उत्सव में पहुंचने की अपील की।










