Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 6:39 am [IST]  

danik bhaskarभूख हड़ताल 39वें दिन में

Matrix News

शालीमार बाग में अपनी मांगों को लेकर पिछले 39 दिनों से लगातार रोष धरने पर बैठे बेरोजगार ईटीटी जम्मू ग्रुप के अध्यापकों की शृंखलाबद्ध भूख हड़ताल 3९वें दिन में प्रविष्ट हो गई और यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जगप्रीत ङ्क्षसह बङ्क्षठडा की अध्यक्षता में चल रहे रोष धरने तथा शृंखलाबद्ध भूख हड़ताल पर बैठे बेरोजगार अध्यापकों ने 3९वें दिन भी संघर्ष को जारी रखा।

रोष धरने पर बैठे सर्बजीत ङ्क्षसह, कुलविन्द्र ङ्क्षसह, जगदीप ङ्क्षसह, गगनदीप ङ्क्षसह, बलजीत ङ्क्षसह, गुरजीत ङ्क्षसह, जगदेव सिंह, मनिन्द्र ङ्क्षसह भाटिया, विकास शर्मा, कमलदीप और किरण को संबोधित करते हुए जगप्रीत ङ्क्षसह ने बताया कि सरकार प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें मानने के लिए तैयार दिखाई नहीं देती और दुखी होकर प्रदर्शनकारी ईजीएस वालंटीयर अध्यापकों ने खुद को आग लगाकर अपने प्राणों की आहुति दी। सरकार को चाहिए कि वह ईजीएस वालंटीयर के सख्त एक्शन से सबक ले और बेरोजगार ईटीटी टीचरों की मांगों को गंभीरता के साथ ले,नहीं तो मजबूरन हमें भी सख्त एक्शन लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

रोष धरने पर बैठे अध्यापकों ने उनकी मांगों की ओर ध्यान न देने पर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। भूख हड़ताल पर बैठे मैडम हरदीप कौर, सुरजीत सिंह, अर्शदीप सहोता, जसविन्द्र सिंह तथा कुलविन्द्र सिंह आदि ने कहा कि सरकार जानबूझ कर उनकी मांगें नजरअंदाज कर रही है लेकिन वे उतनी देर अपने मोर्चे पर डटे रहेंगे जब तक सरकार उनकी मांगें मान नहीं लेती।

शिक्षामंत्री से त्याग पत्र देने की मांग

कपूरथला & इंप्लाईज फैडरेशन पंजाब राज्य बिजली बोर्ड सर्कल कपूरथला के अध्यक्ष सविन्द्र सिंह बुटारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर उत्तरी जोन जालंधर के सचिव चरणजीत शर्मा, टीएसयू के प्रांतीय नेता मोहम्मद युनूस अंसारी ने शिक्षा मंत्री से किरणजीत मामले में नैतिकता के आधार पर त्याग -पत्र देने की मांग की। उन्होंने डीएसपी बहादुर सिंह को भी तुरन्त सस्पैंड करने की मांग की । इस मौके पर रजीव कुमार, अशोक कुमार, बलदेव सिंह, शिवप्रसाद, फूलदेव, अवतार सिंह, ओमप्रकाश, इकबाल सिंह, दर्शन लाल, जतिन्द्र कुमार मौजूद थे।

टैक्नीकल यूनियन ने मांगों के समर्थन किया रोष मार्च

बेगोवाल & पंजाब टैक्नीकल सर्विसज यूनियन पंजाब के आह्वान पर उपमंडल बेगोवाल में यूनियन ने पहला झंडा लहराने के बाद उपमंडल भुलत्थ व बेगोवाल के सैकड़ों अधिकारियों ने बेगोवाल में रोष भरपूर 'ढोल बजाकरÓ अपना गुस्सा निकाला। रोष रैली का नेतृत्व उप मंडल बेगोवाल अध्यक्ष अमरीक सिंह व सचिव रणजीत सिंह ने किया। इस मौके पर करतारपुर डिवीजन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र ने कहा कि सरकार जो १५ फरवरी को बिजली बोर्ड तोडऩे की तैयारी कर रही है को रोकने के लिए पूरे पंजाब में १० फरवरी को मुकम्मल हड़ताल की जाएगी। मंडल सचिव हरदीप खुड्डा ने कहा कि अगर सरकार अपनी नीतियों से बाज नहीं आई तो बिजली बोर्ड हड़ताल पर चला जाएगा। किसान नेता मान सिंह नारंगपुर ने अपनी किसान जत्थेबंदी द्वारा चल रहे संघर्ष के समर्थन का भरोसा दिया।

मेधावी छात्र पुरस्कृत

भास्कर न्यूज & कपूरथला

प्रेमजोत हाई स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समागम करवाया गया। समारोह की प्रधानगी मैनेजिंग निर्देशक इंजीनियर गुरबिन्द्र सिंह ने की। समारोह में जूनियर एवं सीनियर विद्यार्थियों में हाऊस वाईस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई।

इस समारोह में बच्चों ने सभ्यता से संबंधित कार्यक्रम पेश किए और नन्हें-मन्हे बच्चों में फैंसी ड्रैस की प्रतियोगिता करवाई गई और अव्वल आए बच्चों को ईनाम देकर उत्साहित किया गया। मुख्यातिथि ने बच्चों को साल भर की प्राप्तियों के लिए ईनाम देकर उत्साहित किया और बच्चों को पढ़ाई का महत्व समझाते हुए उन्हें जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा दी। स्कूल की प्रिंसीपल रजनी थरेजा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। स्टाफ ने समारोह की सफलता में सहयोग दिया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: