भगवतसिंह की जीत पर जुलूस
& पंचायत समिति राजसमंद के वार्ड 12 से भगवतसिंह गुर्जर की जीत पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। शंकर सचदेव, एनएसयूआई जिला संयोजक हिमांशुसिंह चंद्रावत, कुलदीपसिंह, मुकेश भार्गव, मनोहर कीर, शांतिलाल कुमावत, विकास धाभाई, दिलीप जोशी, पकंज तिवारी, सुनील मेवाड़ा, कमलेंद्र कुमावत, सोमेंद्र बंधु, आदित्य शर्मा आदि ने हर्ष जताया।
कुरज & रेलमगरा पंचायत समिति के वार्ड 17 के कांगे्रस प्रत्याशी श्यामुदेवी शर्मा के विजयी होने पर सोमवार रात को कांगे्रस समर्थित कार्यकर्ताओं ने ढोल—नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। जुलूस बस स्टैंड से प्रारंभ हुआ, जो सदर बाजार, अहीर मोहल्ला, कस्बे के विभिन्न मार्गों से निकाला गया। इस दौरान महेश तिवाड़ी, सरपंच लक्ष्मण अहीर, भगवतीलाल शर्मा, सोहनलाल, मिठुद्दीन, मुकेश शर्मा, पुष्कर आदि उपस्थित थे। वार्ड 16 के भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मीलाल बाबेल की जीत पर जूणदा गांव में विजयी जुलूस निकाला गया। वार्ड 11 से भाजपा प्रत्याशी बंशीलाल के विजयी होने पर जोरदार स्वागत किया।
मोही & पंचायत समिति सदस्य वार्ड 10 कांगे्रस के यादवेंद्रसिंह भाटी के भारी मतों से विजयी होने पर उनके समर्थकों ने मोही में आचार्य निरंजननाथ चौराहे व बस स्टैंड पर जमकर नारेबाजी एवं आतिशबाजी कर खुशी जताई। इधर, जिला परिषद सदस्य वार्ड 14 की भाजपा की गणेशीदेवी गुर्जर की ऐतिहासिक विजय पर मंगलवार को गांव के आचार्य निरंजननाथ चौराहा एवं पुराना बस स्टैंड पर जमकर नारेबाजी की गई तथा एक घंटे तक आतिशबाजी की गई।
गणेशीदेवी का परिणाम देर रात तक नहीं आने से भाजपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई थी। मंगलवार को उनकी ऐतिहासिक जीत की सूचना मिली, तो कार्यकर्ता फूले नहीं समाए और करीब एक घंटे तक रुक—रुककर आतिशबाजी करते रहे। इस दौरान रमेश टांक, प्रकाश पहाडिय़ा, रोशन खटीक, रतनलाल खटीक, गोवर्धनलाल, शंकरलाल, विवेक नंदवाना, रोशनलाल आदि उपस्थित थे।










