Wednesday, Feb 10th, 2010, 6:42 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarएड्स पीडि़त ने तोड़ा दम

भीलवाड़ा &

शास्त्रीनगर में रहने वाले एड्स पीडि़त 55 साल के व्यक्ति की उदयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उदयपुर के जनरल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। महात्मा गांधी अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने इस व्यक्ति को करीब दस दिन पहले उदयपुर के लिए रैफर किया था। एड्स से हुई मौत के बाद अस्पताल प्रशासन भी सकते हैं। एड्स की रोकथाम और जागरुकता अभियान पर करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद एड्स लोगों की जिंदगी लील रहा है। जिले में अब तक एड्स के 238 की अधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। महात्मा गांधी अस्पताल के डिप्टी कंट्रोलर देवकिशन सरगरा ने बताया कि इस व्यक्ति की हालत ज्यादा बिगडऩे पर दस दिन पहले उदयपुर रैफर किया गया। मेडिकल बोर्ड ने इसकी रैफरल स्लिप पर एचआईवी पॉजीटिव लिखकर मेडिकल कॉलेज भेजने की अनुशंसा की थी। उदयपुर अस्पताल चौकी से थानेदार रामसिंह ने मंगलवार दोपहर यहां पुलिस कंट्रोल रूम को उसकी मौत की सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस को वहां भेजा गया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: