ऑल इंडिया इंटरवर्सिटी जूडो में पीयू चैंपियन
चंडीगढ़.मेजबान पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के खिलाडियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो(वुमन) प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 19.5 अंक के साथ खिताब अपने नाम कर लिया। कुरूक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने 8.5 जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी की टीम 8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही।
पंजाब यूनिवर्सिटी ने इस साल टेनिस और बैडमिंटन की भी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में अपना परचम फहराया है। पीयू के जिमनेज्यिम हॉल में प्रतियोगिता के अंतिम दिन मेजबान पंजाब यूनिवर्सिटी की खिलाड़ियों ने एक गोल्ड और एक ब्रांज मेडल हासिल किया।
ओपन वेट कैटागिरी में पीयू की गरिमा चौधरी ने गोल्ड हासिल किया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में सोनम ने पीयू को ब्रांज मेडल दिलाया। विजेताओं को पीयू के वाइस चांसलर प्रो.आरसी सोबती ने मेडल प्रदान किए।
परिणाम इस प्रकार है। 48 किलोग्राम भार वर्ग.1. स्टीफनी 2. रेखा 3. वर्षा रानी और सोनम। ओपन वेट कैटागिरी.1. गरिमा चौधरी 2. शैली 3. मीना और देव।











