- Home
Haryana
Bhiwani Zila
Charkhi dadri
छोटे हाथों का बड़ा कमाल
भास्कर न्यूज& चरखी दादरी
बच्चों द्वारा चोरी की घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। मंगलवार को भी दो छोटे-छोटे बच्चों ने बरसाना निवासी विजय के बैग से लगभग 23 हजार रुपए चोरी कर लिए।
लड़की को दबोचा
पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 13 वर्षीय लड़की को वहीं दबोच लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को बरसाना निवासी विजय बैंक से 20 हजार रुपए निकालकर उपचार करवाने के लिए एक अस्पताल में बारी का इंतजार कर रहा था। उस समय उसके बैग में 23 हजार रुपए थे। उसके दोनों और दो बच्चे बैठे हुए थे, जिन्होंने उसके पास रखे बैग को काटकर उसमें रखे 23 हजार रुपए निकाल लिए। उसे घटना का उस समय पता चला जब वह बैग उठाकर चलने लगा। बैग से सभी सामान नीचे गिर गया। उसने जब बैग में देखा तो पूरी राशि गायब थी। उन्होंने इसकी सूचना पीसीआर को दी। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए लड़की को वहीं दबोच लिया। अब पुलिस उस लड़के की तलाश कर रही है, जो बैग काटने के समय उक्त लड़की के साथ था।










