संघ करेगा शिक्षकों को पुरस्कृत
बिलासपुर & राजकीय अध्यापक संघ की बैठक में कर्मठ व उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। शिक्षकों की पहचान करने के लिए संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को दर्जन भर स्कूलों का दौरा कर शिक्षकों को चिह्नित किया।संघ के जिला चेयरमैन धर्मपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई। उन्होंने बताया कि कमेटी में मोहन लाल भारद्वाज, पूर्ण चंद सैनी, राजिंद्र वालिया, विनोद जिंदल व हरिंद्र पाल शर्मा को शामिल किया गया है। शिक्षकों को चिह्नित करने के लिए शिक्षक नेताओं ने रोड छप्पर, बहादुरपुर, थाना छप्पर, औरंगाबाद, ईशोपुर, बरसान, ममीदी, नाहरपुर व काठवाला स्कूलों में मीटिंग की। मौके पर विजय कुमार, राजकुमार, अमरजीत ङ्क्षसह व सुरेश शर्मा उपस्थित रहे।










