Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 6:58 am [IST]  

danik bhaskarखनन को लेकर मजदूर गरजे, प्रदर्शन का ऐलान

Matrix News

भास्कर न्यूज & भिवानी

बिजली वितरण प्रणाली को फ्रेंचाइजी के माध्यम से निजी हाथों में सौंपे जाने के विरोध में मंगलवार को हरियाणा पावर इंजीनियर एंड वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के तत्वावधान में सर्कल कार्यालय प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता अधीक्षक अभियंता आरपी रिलेटिया ने की तथा संचालन कर्मचारी

नेता जिले सिंह खरब व राजपाल चाहर ने किया।

ठप करेंगे कामकाज

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी देते हुए कहा कि जिस दिन फें्रचाइजी के टेंडर खोले जाएंगे, उसी दिन पूरे प्रदेश में कामकाज ठप कर दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताया और उनकी जमकर आलोचना की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार बार-बार आश्वासन देने के बाद वेतन विसंगतियां दूर नहीं कर रही है। निगम के कर्मचारियों के हजारों पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार स्थायी नियुक्ति नहीं कर रही है।

सरकार ठेका प्रथा के माध्यम से कर्मचारियों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी में उपभोक्ताओं को शिकायतों का निपटारा करवाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार की निजीकरण की नीति के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों का अहित किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। कर्मचारियों के हितों के लिए आखिरी दम तक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार की टरकाऊ नीति को समझ चुके हैं।

प्रदर्शनकारियों को कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह, कर्मचारी नेता बालमुकंद, देवेंद्र हुड्डा, नरेश कुमार, आरपी सिक्का, जयप्रकाश परमार, कंवर सिंह यादव, वेदप्रकाश, सतबीर पंघाल, एसके सिंगला, एके भनोट, संजय रंगा, एमएम गुप्ता, टीसी कंसल, विक्रम परमार, विजयपाल, जयकिशन, राजबीर कलानौर, सुरेश कुमार, सुभाष कौशिक, रमेश चांगिया, बलजीत, राजेश्वर श्योराण, धर्मबीर भाटी, रमेश बूरा व सुखबीर

दलाल व अनेक कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: