- Home
Haryana
Yamunanagar Zila
Mustafabad
एनएसएस शिविर से बढ़ती है कार्य क्षमता
मुस्तफाबाद & एसपीएस जनता गल्र्स कालेज में चल रहे एनएसएस शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। छात्राओं ने कालेज व स्कूल प्रांगण की साफ सफाई की। संस्थान की निदेशक रणजीत कौर ने कहा कि एनएसएस के शिविरों से बच्चों में आत्म-विश्वास बढ़ता है। तथा कार्य करने की क्षमता आती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को इस तरह के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। शिविर में जो बच्चे शामिल हुए है उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। एनएसएस शिविर में रविंद्र कौर, कमलजीत व अंजू का विशेष सहयोग रहा।









