जागृति सदन ने जीती सामान्य ज्ञान स्पर्धा
झोझूकलां& आर्य प्राथमिक पाठशाला में मंगलवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जागृति सदन के नन्हें-मुन्नों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य शिक्षक राजवीर सिंह ने किया। जीत में छात्रा मुस्कान, प्रीति, खुशी, सांधी, जीया, रोजी व नितिन का अहम योगदान रहा। छात्र अंकुश, दीपक, अंशु, विदुषी, तकदीर, साहिल, आर्यन व आदर्श के प्रगति सदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को संस्था सचिव सुरेंद्र सांगवान ने सम्मानित किया। इस दौरान जयवीर सिंह, संजय कुमार, हवासिंह, आजाद सिंह, सारिका, संतोष, शर्मिला, गुणवंती, अनिता व मनीष भी उपस्थित थी।










