बजरी की खान में दबने से एक की मौत
कोटपूतली & बीती रात बनार ग्राम में बजरी की खान में दबने से एक जने की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बनार ग्राम के रहने वाले सरजीत ने मामला दर्ज कराया कि उसका भाई गोपीराम कंजर सोमवार रात को बजरी भरने गया था। इसी दौरान वह उसके नीचे दबने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
बाइक फिसलने से तीन घायल (हिरनोदा) : कस्बे में सोमवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गए। पूरणदास सोमवार रात को ढींढा से हिरनोदा आते समय मोटरसाइकिल का संतुलन बिगडऩे से गिरकर घायल हो गया। वहीं शेख की भी बाइक फिसलने से वह घायल हो गया।
ढाणी बोराज & ढींढा फाटक के पास भंदेबालाजी जाते समय मंगलवार सुबह 6 बजे मोटरसाइकिल फिसलने से आसलपुरदास की बैनाडिय़ों की ढाणी निवासी महेश कुमावत पुत्र छगनलाल बैनाडिय़ा घायल हो गया।










