भाजपा इतिहास बनाने की तैयारी में
सहाड़ा पंचायत समति में भाजपा लगातार दूसरीबार प्रधान पद कब्जा कर नया इतिहास बनाने के लिए तैयारियां कर रही हैं। कांग्रेस भी जोड़-तोड़ की कोशिश कर रही है। भाजपा के पास ९ सदस्य होने के कारण वह आश्वस्थ है।
वार्ड ७ से कांग्रेस के भगवतीलाल भाटिया ने सर्वाधिक ८५४ से जीत दर्ज की। वार्ड १३ से भाजपा के रतनलाल जाट ५४ मतों से जीते।
प्रधान पद के प्रबल दावेदार
भाजपा की ओर से प्रधान पद के प्रबल दावेदार पूर्व मंत्री रतनलाल जाट के पुत्र कमलेश चौधरी हैं। कांग्रेस में प्रधान पद के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य शंकरलाल जाट ६ सदस्यों के साथ दावेदारी रखेंगे।
११ बजे भरे जाएंगे नामांकन
सहाड़ा प्रधान पद के लिए १० फरवरी सुबह १० बजे बैठक शुरू होगी। ११ बजे नामांकन दाखिल होंगे। १०.३० बजे आवेदन पत्रों की जांच, १ बजे तक नाम वापसी व चिन्ह आवटन, ३ से ५ बजे तक मतदान, ५ बजे मतगणना एवं परिणाम घोषित किया जाएगा।
सभी उम्मीदवार अज्ञातवास में
भाजपा एवं कांग्रेस के सभी विजेता उम्मीदवारों को दोनों पाॢटयों के प्रमुख ने अपने पास रखे हुए हैं। भाजपा प्रधान बनाने के लिए पूर्व मंत्री रतनलाल जाट, कैलाश मेहता, पूर्व प्रधान मनोहरसिंह तैयारियां कर रहे हैं। वही कांग्रेस में भूमि विकास बैक अध्यक्ष चेतन डीडवानिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य शंकरलाल जाट इस कार्य में लगे हुए हैं।










