Wednesday, Feb 10th, 2010, 7:10 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarप्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर में सुलझीं कई समस्याएं

Matrix News

प्रशासन शहरों की ओर अभियान के तहत मंगलवार को सेंती स्थित राजीव गांधी पार्क में आयोजित वार्ड १७ व १८ के वार्डवासियों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण हुआ। शिविर में दो कच्ची बस्तियों का सर्वे, दो कॉलोनियों का ले आउट व चक भूमि प्रकरण के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा गया।

शिविर में १४ भवन निर्माण प्रकरण, १२ रोड कटिंग एनओसी, नौ रोशनी व्यवस्था, सड़कों व नालियों में सफाई की व्यवस्था, १५ आवारा पशुओं को गोशाला भेजना, ३ विवाह स्थलों की पहचान, लीज के चार, अफोर्डेबेल हाउसिंग पॉलिसी में २४ प्रकरण व १३ व्यक्तियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में पालिकाध्यक्ष गीतादेवी योगी, उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशनाथ योगी का क्षेत्रीय पार्षद जागृति कंवर व मंज गुर्जर ने माला पहनाकर स्वागत किया।

कपासन. प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत वार्ड नंबर 8 व 12 का शिविर नगरपालिका परिसर में आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा कार्य निष्पादन किए गए। 1 लीज प्रकरण में 27 हजार 563 रुपए जमा किए गए। रोड कटिंग प्रमाण पत्र 1, बिजली कनेक्शन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र 2, खाद्य पदार्थ प्रमाण पत्र 10, रोड लाइट चालू की गई 9, 2000 मीटर सफाई की गई, 4 टन कचरा उठाया गया। 4 नालों, 4 शौचालय व मूत्रालय की भी सफाई कराई गई। 5 जन्म प्रमाण पत्र, 1 मृत्यु प्रमाण पत्र, 1 विवाह प्रमाण पत्र, 2 पेंशन के प्रकरण निस्तारण, निशुल्क स्वास्थ्य जांच 15, 2 निशक्तजनों का सर्वे तथा पालनहार योजनांतर्गत एक आवेदक को 5300 रुपए का अनुदान प्रदान करा राहत पहुंचाई गई।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: