गाय छोड़कर भागे तस्कर
भास्कर न्यूज& तोशाम
छपार जोगीयान स्थित बाबा उधमनाथ मठ के महंत व हरियाणा गौ रक्षा समिति के पद्दाधिकारियों की सक्रियता से गौ तस्कर गायों को छोड़कर भाग गए। बाद में गायों को गौशाला भेज दिया।
मंगलवार को गांव छापार जोगीयान से थोड़ी दूर दरियापुर-गारनपुरा मार्ग पर दो -तीन महिला व 4-5 व्यक्ति करीबन 5 दर्जन गायों को ले जा रहे थे। बाबा उधमनाथ मंठ के मंहत बालयोगी शुभनाथ ने बताया कि वे लोग गायों को नहर की तरफ ले जा रहे थे। जब उसने वहां जाकर देखा तो नहर के साथ टाटा गाड़ी खड़ी की हुई थी। जब उसने इसका कारण पूछा तो वे महंत के साथ गाली गलौज करने लगे। महंत ने उसी समय गौ रक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बामला व अन्य पद्दाधिकारियों को सूचना दी लेकिन तस्कर फ रार हो गए। महंत शुभनाथ, गौ रक्षा समिति के अध्यक्ष अनिल बामला, जगमाल, ईश्वर, अजीत पंघाल, भागू पंघाल, मनजीत, संजय, बबली सोनू आदि ने गायों को उदमनाथ मंठ के स्थित गौशाला में ले आए।











