चौधरी की भूमिका महत्वपूर्ण
नवलगढ़ & प्रधान पद को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद शीशराम ओला व स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के बीच रौचक मुकाबला हो गया है। इस रौचक मुकाबले के बीच कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष शुभकरण चौधरी का रोल भी अहम हो गया है। ओला गुट से प्रतिभासिंह एकमात्र उम्मीदवार है, जबकि मंत्री ने अपने पत्तें अभी तक नहीं खोले है। उधर, चौधरी गुट व मंत्री ओला गुट का प्रधान नहीं बनना देना चाहते। जिसके चलते परिणाम आने तक कुछ भी गफलत है। डॉ. शर्मा, प्रतिभासिंह व शुभकरण चौधरी दिनभर प्रधान बनाने की रणनीति बनाते रहे।










