लड़कियों ने प्रशिक्षण शिविर में दिखाई प्रतिभा
यमुनानगर & सर्व शिक्षा अभियान के तहत राजकीय माडल सीसे स्कूल छछरौली में ग्रमाीण स्तरीय शिक्षा समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में लगाया। मौके पर लड़कियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। कार्यकारी बीईओ सुमेर चंद शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। प्रशिक्षण शिविर के दौरान वीईसी के सदस्यों को प्रदेश की शिक्षा पद्धति के बारे जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर सुशील गुलाटी, अश्वनि धीमान, तेजभान शर्मा व उमेश शर्मा ने सदस्यों को ६ से १४ साल तक के हर बच्चे को स्कूल में भेजने का आह्वान किया। कार्यकारी बीईओ सुमेर चंद शर्मा ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान का मुख्य कार्य ग्रमाीण क्षेत्र में बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने वीईसी के सदस्यों को उनके अधिकार व कत्र्तव्यों से अवगत कराया। मौके पर ललहाडी के प्रिंसिपल के नीरज शास्त्री, पंच मनिंंद्र पाल कौर, शिव राम, अनिता, सुभाष मौजूद रहे।
इन्हें मिला पुरस्कार: इस मौके पर स्कूली छात्राओं की मेहंदी, स्लोगन व पेङ्क्षटग प्रतियोगिता करवाई गई। मेहंदी सजाओं प्रतियोगिता में राजकीय हाई स्कूल मांडखेड़ी की पूजा प्रथम, सीसे स्कूल जयधर की मरजिना द्वितीय व सीसे स्कूल खिजराबाद की अनिशा ने तृतीय स्थान पाया। पेङ्क्षटग प्रतियोगिता में मिडल स्कूल सलेमपुर बांगर की मनीषा ने पहला, मिडल स्कूल बहादुर पुर की पूा ने दूसरा व मिडल स्कूल लेदी की कमलजीत कौर को तीसरा पुरस्कार मिला। स्लोगन में राजकीय मिडल स्कूल जटेहड़ी की सोनम प्रथम, गल्र्स सीसे स्कूल छछरौली की रजनी द्वितीय व हाई स्कूल खारवन की सुषमा तृतीय स्थान पर रही। मंच संचालक उमेश शर्मा ने बताया कि विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया गया। शिक्षिका उमा शर्मा, राजन, संदीप गुप्ता, अमरजीत कौर व अनिता गुप्ता निर्णायक मंडल में शामिल रहे।











