Wednesday, Feb 10th, 2010, 7:18 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarकौसरबी मामले की जांच पहले होगी!

भास्कर नेटवर्क

अहमदाबाद. सीबीआई, मुंबई का विशेष जांच दल सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ एवं इसकी बीबी कौसरबी की हत्या मामले की जांच की कमान संभालने के बाद कौसरबी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने को महत्व दे रहा है।



सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि फर्जी मुठभेड़ के स्थान पर वह पहले कौसरबी की हत्या की गुत्थी सुलझाना चाहती है। दरअसल, जांच दल का मानना है कि सोहराबुद्दीन का फर्जी एंकाउंटर हुआ था, यह तथ्य खुल चुका है, इसलिए कौसरबी की हत्या पर जांच को केन्द्रित करना जरूरी है। इसके लिए एक टीम हैदराबाद के लिए रवाना की गई है। यह टीम सोहराबुद्दीन को लेकर जाने वाली बस के सहयात्रियों से घटनाक्रम की जानकारी लेने का प्रयास करेगी।



पूछताछ मुख्य चश्मदीद से भी : इधर, जांच दल ने बालकृष्ण चौबे नामक पुलिसकर्मी को कारागार से बाहर लाकर पूछताछ शुरू करने की कवायद शुरू की है। चौबे सोहराबुद्दीन का एंकाउंटर करने वाले दल के साथ रहे थे। चौबे सोहराबुद्दीन, इसकी पत्नी कौसरबी सहित तीन व्यक्तियों को पुलिस द्वारा हैदराबाद -मुंबई के बीच बस से उठाए जाने के दौरान एंकाउंटर करने वाले दल के साथ थे। इतना ही नहीं सोहराबुद्दीन के एनकाउंटर के बाद कौसरबी चौबे की कस्टडी में रखी गई थी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: