Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 7:21 am [IST]  

danik bhaskarअफसरों ने आरोपी को दबोचा, चेताकर छोड़ा

Matrix News

धर्मकोट के बाद अब मंगलवार को बाघापुराना में पल्स पोलियो मुहिम में काम कर रही एक नर्सिंग व सहायक स्टाफ के साथ तीन मनचलों ने अभद्रता करने की की कोशिश की, जिससे हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को दबोच लिया, बाद में युवकों की ओर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद तीनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार बाघापुराना बस स्टैंड पर पल्स पोलियो मुहिम के तहत इन दिनों सेहत विभाग की ओर से पोलियो बूथ लगाया गया है। बूथ की इंचार्ज एएनएम शरणजीत कौर के अलावा यहां फार्मेसी कालेज की तीन लडकियां हैल्प के लिए तैनात हैं। मंगलवार की सुबह तीन मनचलों ने आकर बूथ पर तैनात युवतियों के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया।

युवकों ने वहां तैनात नर्स और युवतियों के साथ बदतमीजी करते हुए उनका मोबाइल नंबर मांगा। युवतियों ने मोबाइल नंबर नहीं दिया तो उनके साथ अभद्रता करने लगे, जिससे युवतियों ने शोर शराबा कर दिया। हंगामा होते देख आसमास के लोग भी एकत्रित हो गए उन्होंने युवकों को दबोच लिया। सूचना मिलते ही कुछ दी देर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गुरभेज सिंह, सुपरवाइजर इकबाल ंिसंह और डा. सतनाम सिंह नोडल अफसर ने मनचलों की सूचना पुलिस को दे दी। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचक र तीनों युवकों को हिरासत में लिया, बाद में युवक पुलिस को देख गिड़गिड़ाने लगे। माफी मांगने पर एसएचओ ने तीनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

जान से मारने की धमकी के मामले में 8 पर केस दर्ज

फरीदकोट & निजी रंजिश तहत एक किसान को घेरने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना सिटी ने तीन मुख्य आरोपियों सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में अमन नगरवासी किसान गुरदीप सिंह गिल पुत्र दर्शन सिंह ने बताया कि अपने टै्रक्टर-ट्राली पर सवार हो वह खेत की और जा रहा था तो कम्मेयाना चौक के पास अचानक कुछ मोटरसाइकिल सवारों ने घेरा डाल जबरी रोक लिया। इस पर इन लोगो जो गिनती मेें आठ के करीब थे मेंं से निशान सिंह पुत्र सुखजीत सिंह, अमनदीप सिंह उर्फ काला व कमलदीप इत्यादि ने उसपर पिस्तौल तान गाली-गलौच शुरू कर दिया। इस दौरान इन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बयानकर्ता ने कहा कि यह लोग उसपर हमला करने ही वाले थे कि कुछ और लोग शोर सुनकर वहां आ गए। इन्हें देख यह सभी लोग वहा से भाग खड़े हुए। बयानकर्ता अनुसार उसके साथ यह सब निजी रंजिश के चलते किया गया, क्योंकि उक्त मुख्य आरोपियों के साथ उसका कोई निजी विवाद चल रहा है। उक्त बयान पर सिटी पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों सहित आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: