Wednesday, Feb 10th, 2010, 7:26 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarदेरी से पहुंचा प्रशासन

भास्कर न्यूज

जोधपुर. प्रशासन शहरों के संग अभियान में मंगलवार को मसूरिया स्थित बाबा रामेदव मंदिर में लगाए शिविर में कई विभागों के अफसर व कर्मचारी विलंब से पहुंचे। जेडीए समेत अन्य विभागों के काउंटर सुबह पौने ग्यारह बजे तक खाली रहे। इससे लोगों को परेशानी हुई। वार्ड संख्या 20, 21 व 22 के लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगाए शिविर में भवन निर्माण की 6 अनुमतियां जारी की गई।



भू-उपयोग परिवर्तन का एक प्रकरण निपटा। बंद पड़ी 39 रोड लाइट चालू की गई। निगम सीईओ रोहित गुप्ता ने बताया कि तीनों वार्डो में 14 रनिंग किमी सड़कें, गलियों की सफाई कर 220 टन कचरा हटाया गया। एक हजार मीटर लंबाई में नालों की सफाई के साथ 18 मेनहोल ठीक किए गए। निगम ने 14 आवारा पशु पकड़े।



शिविर में 427 जन्म एवं 79 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। विवाह पंजीयन के 68 आवेदन पर 65 प्रमाण पत्र हाथोहाथ जारी किए गए। बर्गी कॉलोनी, बाबू राजेंद्र मार्ग की गली, बलदेव नगर, भील बस्ती तथा बावरी बस्ती में मिसिंग सीवर लाइन का कार्य करवाया गया। जेडीए आयुक्त गौरव गोयल ने बताया कि कृषि भूमि पर बसी 24 आवासीय कॉलोनियों का नियमन एवं पट्टा विलेख जारी किए गए।



रूपांतरित आवासीय कॉलोनियों से संबंधित एक ले-आऊट प्लान तैयार किया गया। निकाय क्षेत्रों में 2 सड़कों की मरम्मत व पेचवर्क के कार्य किए। आवासीय क्षेत्र में चूड़ी बनाने के दो कारखाने बंद करवाए गए। रसद विभाग ने 23 राशनकार्ड में नाम जोड़े तथा 11 से नाम हटाए।



गोयल ने बताया कि शिविर में देरी से पहुंचने वाले कार्मिकों के खिलाफ अब सख्त रवैया अपनाया जाएगा। बुधवार को राजकीय पोलीटेक्निक कॉलेज परिसर में शिविर आयोजित कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। निगम सीईओ रोहित गुप्ता ने बताया कि जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 25, 26, 27 व 41 के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।



आखिर ‘बातचीत’ से ही बनी ’बात’



प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत मंगलवार को लगाए शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए हंगामे के बाद आखिर बातचीत से ही बात बन सकी। असल में मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर में लगाए शिविर में भाजयुमो के नेता की अगुवाई में कार्यकर्ता क्षेत्र में समस्याओं का समाधान न होने से रोष में आ गए।



वे धरना देकर बैठ गए। भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास और कैलाश भंसाली भी वहां पहुंचे। मामला बिगड़ता देख निगम सीईओ रोहित गुप्ता, जेडीए आयुक्त गौरव गोयल, सिटी मजिस्ट्रेट स्नेहलता पंवार, सूरसागर आयुक्त ताराचंद गोसाई वहां पहुंचे।



उनके बीच करीब पौन घंटे चली बातचीत में संतोषपुरा कच्ची बस्ती नियमन, आखलिया तिराहे को चौराहा बनाने, भाटों के बास नाले की सफाई, बाबा रामदेव मंदिर की प्रमुख सड़क की मूल चौड़ाई बहाल कर सड़क बनाने, मसूरिया पहाड़ी की क्षतिग्रस्त दीवार बनाने तथा न्यू कोहीनूर सिनेमा के समीप मार्ग चौड़ा करने समेत सफाई व सीवेरज की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का अफसरों ने आश्वासन दिया।



नालो कदै तो साफ करा लो



जेडीए आयुक्त ने बताया कि पूर्ववर्ती नगर विकास न्यास बोर्ड ने भाटों का बास नाले का निर्माण चालू किया था, मगर निगम नाले की सफाई नहीं कर पाया। अवधि पूरी हो गई तो ठेकेदार ने काम से हाथ खींच लिए। सीईओ ने नाले की सफाई करने की बात कही तो सूरसागर विधायक ने बीच में ही टोकते हुए कहा, ठीक तो कर ले वो ला, पण आ तो बताओ कै ओ नाÝो कदे तक साफ हो जावैला। सीईओ ने आश्वस्त किया कि जेडीए के नाले का निर्माण शुरू करने के पहले नाले की सफाई पूरी करवा ली जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: