घर से पानी निकालने की मांग
गोहाना & बीती रात हुई बारिश के दौरान गांव मिर्जापुर खेड़ी निवासी एक किसान के घर में पानी घुस गया। परिवार के सदस्यों को सुबह बाल्टियों से बारिश के पानी को घर से बाहर निकालना पड़ा। मकान मालिक ने बताया कि गली में पानी निकासी का ठीक से प्रबंध न होने की वजह से घर में पानी घुस जाता है। उसने एसडीएम को लिखित शिकायत देकर गली से पानी निकासी का प्रबंध कराए जाने की मांग की है। शिकायत के माध्यम से बताया कि उसका घर सरपंच के घर वाली गली से मंदिर वाली गली को मिलाने वाली मुख्य गली के लगभग बीच में स्थित है। दोनों तरफ से ऊंचाई होने की वजह से गली का पानी गली के बीच के हिस्से में उसके घर के आस-पास जमा हो जाता है। रोहतास के अनुसार वह गली स्कूल में जाने के लिए भी मुख्य रास्ता है। बारिश के मौसम में स्कूली बच्चों को भी वहां से गुजरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।










