Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 7:31 am [IST]  

danik bhaskarबारिश ने धोया मेंटेनेंस कार्य

Matrix News

भास्कर न्यूज& भिवानी

सोमवार को रूक-रूक कर हुई बारिश ने करीब दो महीने पहले किए गए ट्रांसफॉर्मरों के मेंटेनेंस कार्य को धो डाला। अनेक जगहों पर केबल जली व लाइनों में फाल्ट आए, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। रातभर निगम के कर्मचारी बिजली आपूर्ति को निर्बाध रूप से चालू करने में लगे रहे।

आई खराबी

लाइन लॉस कम करने को लेकर बिजली चोरी पकडऩे में जुटे निगम के कर्मचारी सोमवार को बारिश आने के साथ ही ट्रांसफॉर्मरों पर चढ़ते नजर आए। बारिश से शहर में करीब 70 जगहों पर केबल जली तथा ज्वायंटों में खराबी आई। ज्वायंटों में पानी गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। करीब एक दर्जन स्थानों पर अर्र्थिंग फेल हो गई, जिससे भारी समस्या बनी। इस बीच बिजली पोल व ट्रांसफॉर्मरों के आसपास पानी जमा होने से बिजली कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि करीब दो महीने अंधड़ व बारिश से ट्रांसफॉर्मरों में जंपर जल गए थे, जिससे शहर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इससे शिकायत केंद्रों पर उपभोक्ताओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। शिकायतें होने के कारण निगम के उच्चाधिकारियों ने शिकायत केंद्रों पर ठेके पर अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति की थी। निगम के अधीक्षक अभियंता आरपी रिलेटिया ने बताया कि बारिश से शहर में आई अधिकांश समस्याओं का निपटारा कर दिया गया है। बारिश से मेंटेनेंस कार्य भी प्रभावित होता है, जिसको दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए हैं।

जले ट्रासंफॉर्मर बिजली बाधित

केबलों में खराबी आने के साथ-साथ शहर में आधा दर्जन ट्रांसफॉर्मरों में तकनीकी खराबी हुई। हनुमान गेट, दादरी गेट व कृपाराम की ढाणी क्षेत्र में तीन ट्रांसफॉर्मर जले, जिससे उक्त क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इसी प्रकार शहर के अंदरूनी हिस्सों में तीन-चार ट्रांसफॉर्मरों में खराबी आई, निगम के उपमंडल अभियंता, जेई व अन्य कर्मचारियों ने बारिश होने के साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में मोर्चा संभाला। देर रात तक कर्मचारियों ने लाइनों में आए फाल्ट को दुरुस्त कर बिजली सप्लाई निर्बाध रूप से चालू की।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: