Wednesday, Feb 10th, 2010, 7:31 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarआयकर का दल कॉटन व्यापारी के यहां पहुंची

रतलाम

सिटी रिपोर्टर & रतलाम

आयकर विभाग ने स्थानीय कॉटन व्यापारी के घर सहित उनकी फर्म पर पहुंच सर्वे किया। संयुक्त आयकर आयुक्त राजपालसिंह एवं असिस्टेंट कमिश्नर सी.एफ शर्मा के मार्गदर्शन में दो टीम ने रतलाम के कॉटन व्यापारी के कारोबार स्थल पर पहुंच सर्वे किया।

मंगलवार को स्थानीय कॉटन व्यापारी दशरथकुमार अग्रवाल की अलग-अलग नाम की चार फर्मों पर आयकर विभाग की दो टीमों ने आमद देकर दस्तावेज चेक किए। हालांकि विभागीय सूत्र यह बता रहे हैं कि रुटिन सर्वे के तहत यह चेकिंग की जा रही है। बताया जाता है कि कॉटन व्यापारी श्री अग्रवाल बामनिया व रतलाम में अलग-अलग नाम की कुल चार फर्म संचालित करते हैं। एक दल की कमान इनकमटैक्स ऑफिसर एन.के. त्यागी व दूसरे दल की कमान एम. लांजोवार ने संभाल रखी थी। प्रत्येक दल में आधा दर्जन से अधिक आयकर विभाग के कर्मचारी शामिल थे जिन्होंने दस्तावेज चेक किए।

देर शाम तक डटी रही टीम

दोपहर करीब दो बजे श्री अग्रवाल के निवास स्थान पर पहुंची एक टीम देर शाम तक डटी रही और वह दस्तावेज चेक करने में लगी थी। इस दौरान आयकर टीम ने किसी से भी कोई बात नहीं की और उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि रूटीन चेकिंग के तहत हम आए हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं है।

आयकर की टीम को देख दूसरे घबराए

शहर में आयकर की टीम का वाहन घूमने से अन्य दुकानदार व फर्म संचालिकों में हड़कंप मच गया और व्यापारी एक-दूसरे को फोन लगाकर जानकारी लेने में जुटे रहे। टीम ने सिर्फ श्री अग्रवाल की फर्म के दस्तावेज चेक करने आई थी और उसने बामनिया स्थित जिनिंग फैक्टरी सहित निवास स्थान और अन्य दो फर्म पर पहुंच चेकिंग की।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: