बूंदाबांदी ने खोल दी प्रशासन की पोल : इनेलो
भिवानी& मामूली बूंदाबादी ने सरकार व प्रशासन के सभी दावों की पोल खोलकर रख दी है। शहर के अधिकतर हिस्सों में सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया है। यह आरोप इनेलो जिला प्रधान धर्मपाल ओबरा तथा डॉ केसी काजल ने देवीलाल सदन में कार्यक र्ताओं की समस्याएं सुनते हुए लगाया। इनेलो नेताओं ने कहा कि सरकार के हवाई दावे, स्थानीय विधायक की झूठी घोषणाएं तथा जिला प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली के कारण शहर का बेडा गर्क हो गया है। उन्होंने दावा किया कि यह सरकार च्यादा दिन नहीं चलेगी और जल्द ही ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में इनेलो की सरकार बनेगी।










