Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 7:35 am [IST]  

danik bhaskarमहिला ने मिट्टी का तेल छिड़क खुद को लगाई आग

Matrix News

गांव चक्क सैदोके में सोमवार देर रात विवाहित महिला ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी। आग लगने के बाद जैसे ही धुंआ उठा तो आस-पास लोग इकट्ठे हो खिड़की खोली तो और पता चला कि महिला ने अपने आप को आग लगाई हुई है। लोगों ने दरवाजा तोड़ महिला को निकाला और उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया गया। उपचार के लिए ले जाने हेतु गाढ़ी भी मंगवाई पर तब तक महिला अपनी अंतिम सांसे छोड़ चुकी थी। मृतका का नाम कुलदीप कौर है और उसके दो बच्चे भी हैं। कुलदीर कौर की दीमागी हालत कुछ ठीक नहीं थी, पहल भी वह आत्मदाह का प्रयास कर चुकी थी।

उधर कुलदीप की मौत के बाद गांववासियों और परिवारिक सदस्यों ने मिलकर मृतका का दाह संस्कार भी कर दिया। मृतका कुलदीप कौर के दाह संस्कार के बाद यह बात सामने आई है कि इस घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन को क्यों नहीं बुलाया गया और पुलिस प्रशासन को सूचना दिए बिना ही उसका दाह संस्कार कर दिया गया। इस संबंधी जब सदर थाना में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि महिला के आत्मदाह करने के बारे में कोई शिकायत नहीं आई है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: