Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 7:36 am [IST]  

danik bhaskarसोना खरीदने का यही है राइट टाइम

भास्कर न्यूज & यमुनानगर

आप सोना खरीदने की इंतजार में थे, तो शायद यह खरीदारी करने का सबसे अच्छा मौका है। क्योंकि तीन महीने में सोने के भाव में करीब 15 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। सोने के भाव में गिरावट से महिलाओं सबसे अधिक खुश हैं। तीन महीने पहले नवंबर 2009 में सोना साढ़े 18 हजार रुपए के उच्चतम स्तर पर थे। इन दिनों सोने का भाव गिर कर करीब साढ़े 16 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए हैं। करीब तीन महीने में 12 प्रतिशत सोना के दामों में गिरावट आ चुकी है। लिहाजा, जानकारों का कहना है कि इस समय खरीदारी की जा सकती है। भाव नीचे आने से सोने में निवेश भी बनता है।

अच्छा मौका है: बाजार के विशेषज्ञ सौरभ कहते है कि बाजार उतार चढ़ाव से भरा है, इसलिए कुछ भी कहना आसान नहीं होता। मगर इस समय सोना अपने उच्चतम से करीब दो हजार रुपए नीचे है। वैसे कभी भी सोने में मंदी देखने को नहीं मिली। हर बार सोना नई ऊंचाई को बनता है। इसलिए खरीद का मौका बनता है। हालांकि यह हो सकता है कि कुछ दिन तक भाव यहां टिक जाए, मगर भविष्य में इसमें फिर से तेजी की उम्मीद की जा सकती है। लंग टर्म के लिए भी सोने में खरीद की जा सकती है। सौरभ का कहना है कि ग्लोबल व इंडियन मार्केट काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसलिए सोने में निवेश काफी सुरक्षित माना जाता है।

डालर में मजबूती से गिरे दाम

जानकारों का कहना है कि पिछले कुछ समय से डालर में मजबूती आई है, जिस कारण सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा उच्चतम स्तर बढऩे से सोना की डिमांड भी कम हुई थी, जिसका असर भी देखने को मिला रहा है। ब्रोकिंग कंपनी के बीएम ललित कुमार मानते हैं कि सोने के भाव में और भी गिरावट आ सकती है। क्योंकि इक्विटी मार्केट व सोने साथ साथ चलते है। काफी समय से इक्विटी मार्केट नीचे थे, इसलिए सोने के भाव बढ़ रहे थे। अब सोने नीचे आ रहा है तो मार्केट चल रही है। इसके अलावा कच्चे तेल के दाम काफी नीचे आ गए थे, लिहाजा अब फिर से बड़ों निवेशकों का रूझान कच्चे तेल की ओर जा रहा है। जिससे उम्मीद की जा सकती है कि आगे भी सोने के बाजार में गिरावट आ सकती है।

भाव नीचे आने से महिलाएं खुश

सोने के भाव में लगातार गिरावट से महिलाएं खुश हैं। रेखा का कहना है कि वह सोने का सेट बनवाना चाहती थी मगर भाव अधिक होने के कारण बजट नहीं बन रहा था। इसलिए काफी समय से खरीद करने से रुकी हुई थी। इसी तरह तलविंद्र का कहना है कि सोने के भाव नीचे आ रहे है। अब वह फिर से चेन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। उधर, सोने के भाव में गिरावट आने से ज्वेलर्स भी खुश हैं। ज्वैलर्स अजय कुमार का कहना है कि भाव बहुत अधिक बढ़ गए थे। जिस कारण लोगों ने खरीदारी बाजार में नदारद हो गए थे। भाव गिरने से खरीदार बाजार में रहे हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: