Wednesday, Feb 10th, 2010, 7:40 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarकहीं खुशी तो कहीं गम

भास्कर न्यूज & कुम्हेर

पंचायतीराज चुनावों में जहां कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। तो कुछ सदस्यों ने दूसरी बार जीत हासिल की है।

जिला परिषद के वार्ड 27 से भाजपा नेता भगतसिंह बिरहरू की पत्नी रेनूसिंह ने दिग्गज कांगे्रस नेता कैप्टन महाराजसिंह को हराया तो पिता सुजानसिंह वार्ड संख्या 2 से विजयी हुए। गांव उसरानी से मोतीसिंह पटवारी के पुत्र मुकेश सिंह वार्ड 1 से पं.स. सदस्य का चुनाव जीते हैं तो मुकेश सिंह की पत्नी सुशीलादेवी ने ग्राम पंचायत उसरानी के सरपंच पद पर विजय हासिल की। वार्ड 29 से पूर्व जिला प्रमुख राजवीरसिंह की पत्नी संगीता ने विजय प्राप्त की है। पंचायत समिति कुम्हेर के प्रधान सूरजसिंह ने जिला परिषद के वार्ड 30 से जीत हासिल की। वार्ड 4 से डीटीओ सतीश कुमार के भाई मनोज कुमार ने विजय प्राप्त की है। वार्ड 10 से डेयरी चेयरमैन कुशलपाल सिंह की पत्नी इंद्रावती ने विजय प्राप्त की है। ग्राम पंचायत महरावर से पूर्व प्रधान प्रहलादसिंह की पुत्रवधु ओमवती सिंह ने सरपंच पद हासिल कर परिवार में छटवीं बार सरपंची ली है। थैरावर से उपप्रधान भूपेंद्रसिंह के परिवार से पार्वतीदेवी, विरहरू से रनवीरसिंह दहवा, अस्तावन से समयसिंह, धनवाड़ा से मोहनसिंह गुर्जर, बैलाराकलां से ज्वालाप्रसाद, अभोर्रा से सुमित्रादेवी आदि दिग्गज सरपंचों ने विजय हासिल की। हारने वाले प्रमुख प्रत्याशी पूर्व प्रधान ओमवती सिंह, दीवानसिंह एलआई, सौदानसिंह, सुरेंद्र बुरावई पं.स.सदस्य में तथा देवेंद्रसिंह जिला परिषद सदस्य में हार गए। वार्ड संख्या 15 से सुरेंद्र बुरावई को मोहन रारह की पत्नी कुसुमसिंह से पराजय मिली। सरपंची में सुरेंद्रसिंह पैंगोर, बैलाराकलां से रनवीरसिंह, सत्यपालसिंह, भगतसिंह, हरभानसिंह, पूरनसिंह आदि प्रमुख नेताओं ने सरपंची में हार का मुंह देखना पड़ा।

वहीं अपने क्षेत्र को छोड़कर दूसरे क्षेत्र से पं.स. के वार्ड 16 से निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले केवलसिंह फौजी ने अभोर्रा-तालफरा से विजय प्राप्त की। केवलसिंह रहने वाले पैंगोर क्षेत्र से हैं। पूर्व में इनकी पत्नी भी पं. स. सदस्य रह चुकी है। पूर्व सरपंच दिगंबरसिंह व ठेकेदार बृजेंद्रसिंह की माता चंदादेवी विजयी हुई हैं। ग्राम पंचायत लखन से भूपसिंह मास्टर की मां भीमोदेवी ने वाइसचेयरमैन उदयवीर के परिजनों को शिकस्त दी है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: