Wednesday, Feb 10th, 2010, 7:40 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarबीएसएनएल अफसरों ने कालीपट्टी बांधकर किया काम

Bhaskar News

भोपाल. तबादला नीति से खफा बीएसएनएल के ए और बी ग्रेड अधिकारियों ने मंगलवार को कालीपट्टी बांधकर काम किया। अधिकारी बुधवार को परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक को टेलीग्राम करके विरोध प्रदर्शन करेंगे। जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल के ए और बी ग्रेड के अधिकारी राज्य की तबादला नीति से नाराज हैं।



उनका आरोप है कि प्रबंधन ने केंद्र की तबादला नीति का अनुसरण नहीं किया है। इससे विसंगति पैदा हो गई है। इसे दूर करने के लिए मप्र दूरसंचार परिमंडल की संचार निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन (इंडिया) के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। एसोसिएशन के परिमंडल सचिव एस दत्ता मजूमदार ने बताया कि बुधवार को प्रदेशभर से ए और बी ग्रेड अधिकारी परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक को टेलीग्राम करेंगे। इसके बाद भी तबादला नीति में संशोधन नहीं किया गया तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।



बैठक 14 से : बीएसएनएल एम्प्लाइज यूनियन की केंद्रीय कार्य समिति की तीन दिनी बैठक 14 फरवरी से राजधानी में शुरू हो रही है। बैठक के दौरान गांधी भवन में खुला अधिवेशन व सेमिनार होगा। जिसमें बीएसएनएल को बचाने के लिए हमारे दायित्व विषय पर वक्ता विचार व्यक्त करेंगे। केंद्रीय कार्यसमिति बैठक आयोजन समिति मप्र के प्रचार सचिव बीके परसाई ने बताया कि बैठक व अधिवेशन में मप्र विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी, बीएसएनएल के निदेशक (मानव संसाधन विकास) गोपाल दास, कार्यपालन निदेशक वित्त एवं चेयरमैन वेज रिवीजन कमेटी नईदिल्ली एसआर कपूर, मप्र परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक आरकेपी हिंदुजा सहित बीएसएनएलईयू के महासचिव व्हीएनए नंबूदरि कार्यक्रम में शामिल होंगे।



सपनि पुन: शुरू करने की मांग : केंद्र के आदेशानुसार सड़क परिवहन निगम (सपनि) को पुर्नसचालित करने और वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों को राज्य शासन के कर्मचारियों की भांति वेतन दिए जाने की मांग एक बैठक में की गई। हबीबगंज स्थित सपनि मुख्यालय पर मंगलवार शाम राज्य व केंद्र शासन के विभिन्न कर्मचारी संगठनों की बैठक में यह मांग उठी।



श्रम संगठनों के पदाधिकारियों ने सपनिकर्मियों को आश्वासन दिया कि वे उनके हर आंदोलन में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा सत्र के दौरान किए जाने वाले प्रदर्शन और आगामी आंदोलन की रूपरेखा पर भी विचार किया गया। बैठक में जेपी शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, एलएस हरदेनिया, गोविंद आसिवाल, अनिल वाजपेयी, चंद्रशेखर परसाई, वीके शर्मा, यशवंत पुरोहित आदि उपस्थित थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: