Wednesday, Feb 10th, 2010, 7:41 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarअधिकांश सीटों पर नए चेहरे जीते

सीकरी& जिला परिषद तथा पंचायत समिति चुनावों के परिणामों में अधिकांश सीटों पर नए चेहरे ही जीते हैं। इनमें से कुछ तो राजनीति में बिल्कुल नए हैं। क्षेत्र में जिला परिषद की वार्ड संख्या 2 से पूर्व जिला पार्षद लखवीरसिंह की पत्नी जसवीर कौर जीती हैं। पंचायत समिति के वार्ड संख्या 19 से जीती भजनाबाई राजनीति में बिल्कुल नई हैं। यही हालत पंचायत समिति सदस्यों के हैं। वार्ड संख्या 7 से सुरेश फौजी पहली बार चुनाव जीते हैं। 14 से विरमादेई, 15 से फारूख भी राजनीति में नए हैं तथा पहली बार चुनाव जीते हैं। कस्बे से इस बार भाजपा नेता रिखवचंद जैन जीते हैं। कैथवाड़ा से पूर्व पंचायत समिति सदस्य घनश्याम माहेश्वरी भी जीत गए हैं। वार्ड संख्या 21 से कांगे्रस नेता मुवीन अहमद की मां तथा निवर्तमान उपप्रधान जुबेदा अहमद की सास हुसैनी चुनाव जीत गई हैं। प्रतिष्ठित सीट पर सांसद रतनसिंह के भाई कुंदनसिंह जीत गए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: