जोड़-तोड़ में जुटे रहे नेता
वैर& सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित पंचायत समिति वैर की प्रधान सीट को पाने के लिए कशमकश जारी है। पंचायत समिति के 25 सदस्यों की घेराबंदी में प्रधानपद की दौड़ में लगे उम्मीदवार जुट गए हैं। इस दौड़ में श्रीमती अखिलेश गुर्जर, सुमन शर्मा, नीलमसिंह, जयदेई आदि शामिल हैं। निवर्तमान प्रधान राजकुमारी की पुत्रवधु और पूर्व प्रधान पंकज बिजवारी की पुत्रवधु के चुनाव हारने से चुनाव रोमांचक हो गया है। माना जा रहा है कि फिलहाल सुमन शर्मा का पलड़ा भारी है।
shopping










