Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 7:43 am [IST]  

danik bhaskarडीएसपी को डिसमिस करने की मांग

मुक्तसर &

स्थानीय डाइट के समक्ष ईजीएस अध्यापक यूनियन ने मांगों को लेकर रोष धरना दिया। जिसमें सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अध्यापकों ने कहा कि सरकार बिना किसी शर्त के उन्हें ईटीटी में दाखिला दिया जाए। इसके अलावा आत्मदाह करने वाली किरणदीप की मौत के पश्चात कपूरथला के डीएसपी को डिसमिस करने की। इस अवसर पर वीरपाल कौर, रमनदीप कौर, सपना गिदड़बाहा, लखविंदर सिंह, मन्नू लाल उपस्थित थे।

ठोस निर्णय न हुआ तो कड़ा संघर्ष

फरीदकोट & गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज, अस्पताल यूनियन की अहम बैठक प्रधान सतपाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बहुगिणती यूनियन ओहदेदारों, सदस्यों के अलावा ईजीएस व अन्य संगठनों के नुमाइंदों ने भी शमूलियत की। इस दौरान सम्बोधित करते उपप्रधान बोहड़ सिंह खारा ने किरणदीप की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी यूनियन सहित सभी जत्थेबंदियों से किए वायदों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए।

यूनियन की पे कमिशन सबंधी मांग को पूरा करने में सरकार पिछले काफी समय से टालमटोल करती आ रही है। इस कारण यूनियन सदस्यों में रोष है। अगर इस संबंध में कोई ठोस निर्णय ना लिया गया तो समूह जत्थेबंदियों के नुमाइंदें संघर्ष को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे। इसके तहत आत्मदाह जैसा प्रयास फिर दोहराया जा सकता है। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। इस मौके नुमाइंदों का वफद प्रिंसिपल मेडिकल कालेज को भी मिल कर मांगों के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर अमर सिंह, सुंदर लाल, ललित मोहन, जसवंत राय, प्रेम चंद, सुखदेव सिंह, तेज कौर, कुलवंत कौर आदि शामिल थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: