Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 7:47 am [IST]  

danik bhaskarतीन दोस्तों पर हमला आधा दर्जन पर केस

यमुनानगर & पुरानी रंजिश के कारण गांधी नगर में पांच युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर तीन दोस्तों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का उपचार निजी अस्तपाल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी। देर रात तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। झगड़े के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। गांधी नगर पुलिस को गांधी नगर निवासी अनरूध कुमार ने दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पूर्व उनका संजय राणा व उसके साथियों के साथ कहासुनी हो गई थी। उसी समय से संजय राणा अपने मन में उनके प्रति रंजिश पाले हुए है। इसकी के चलते सोमवार की शाम संजय राणा ने विक्की राणा, शेरी, लक्की राणा, मुकेश कुमार के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। उसके साथ उसके दो साथी रामसुरत और मुकेश कुमार भी थे। उन्होंने हमलावरों से उसको छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन हमलावरों ने उनके दोस्तों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर उनको जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।

जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज: रादौर& सांगीपुर में अज्ञात लोगों द्वारा एक घर घुस कर एक महिला से जबरन हजारों रुपए के गहने छिनने और महिला को जान से मारने की धमकी देने पर रादौर पुलिस ने प्रभावित महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के विरूद्ध केस दर्ज किया।

सांगीपुर निवासी मनजीत ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया

कि जब उसके परिवार के लोग

रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने गए हुए थे तो पीछे से कुछ अज्ञात लोग उसके घर में जबरदस्ती घुस आए।







और उसके कानों से एक तौले सोने की बालियां व चंादी की चैने जबरदस्ती छीन कर भाग गये। अज्ञात लोगों ने महिला को मामलें की जानकारी अपने परिजनों को देने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: