युवा बढ़ाएंगे हॉकी सितारों का हौसला
भास्कर न्यूज & सोनीपत
हाकी वल्र्ड कप के 12वें संस्करण में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए सोनीपत के युवा हाकी सितारे अपने सीनियर साथियों का हौसला बढ़ाने के लिए उनके बीच होंगे। वे मैदान के बाहर रहकर खिलाडिय़ों को जीत के लिए उत्साहित करेंगे। स्थानीय खिलाडिय़ों में यह उत्साह हरियाणा के तीन सितारों संदीप सिंह व सरदार सिंह के साथ-साथ भारत छिक्कारा के चयन के कारण आया है। हाकी कि इस महाकुंभ सरीखे आयोजन को लेकर खिलाडिय़ों में जबरदस्त उत्साह है। यही कारण है कोच एनके गौतम सहित अन्य खिलाड़ी 28 फरवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब ये विश्व कप दिल्ली में शुरू होगा। सोनीपत का दूसरा खिलाड़ी खेलेगा वल्र्ड कप : भारतीय जूनियर हाकी टीम के पूर्व कोच एनके गौतम ने बताया कि भारत छिक्कारा से पहले सोनीपत के राजेश चौहान भी विश्व कप में भारतीय टीम के हिस्सा रह चुके हैं। इसलिए उनके एवं सोनीपत के लिए बेहद गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
चयन से खुश भी
निराश भी
हाकी खिलाडिय़ों धमेन्द्र अशोक राकेश, जितेन्द्र, अनिल, जयदीप, रविन्द्र, प्रीतम ने कहा कि जहां एक ओर संदीप सिंह, सरदार सिंह व भारत छिक्कारा के चयन से खुश है तो मनदीप आंतिल को मुख्य टीम के बजाए स्टैंड बाय में रखे जाने से निराश भी है। उनका कहना है मनदीप आंतिल भी टीम में होते तो बात ही कुछ और होती।










