डंपर ने मासूम को कुचला भीड़ ने किया चक्काजाम
भोपाल. रातीबड़ इलाके में एक डंपर ने सड़क पार कर रहे मासूम को चपेट में ले लिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया और घटना से नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया।
ग्राम कलखेड़ा निवासी शाहिद (क्7) पुत्र नफीस मंगलवार को मां के साथ भोपाल आया था। शाम चार बजे दोनों गांव जाने के लिए बस से नीलबड़ में उतरे। बस से उतरते ही शाहिद ने बस पार करने के लिए दौड़ लगा दी। इसी दौरान रातीबड़ की ओर जा रहे डंपर ने उसे चपेट में ले लिया। घटना से नाराज लोगों ने डंपर पर पथराव कर दिया।
ये लोग सड़क पर बैठ गए और घटनास्थल के पास स्पीड ब्रेकर बनाने और मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता देने की मांग करने लगे। नायब तहसीलदार ने परिजन को दस हजार रुपए और डंपर मालिक बनवारीलाल राजौरिया ने 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का वादा किया।











