श्रीलंका की संसद भंग
कोलंबो. राष्ट्रपति चुनाव में भारी जीत से उत्साहित महिंदा राजपक्षा ने मंगलवार को श्रीलंका संसद को भंग कर दिया। इससे देश में आम चुनाव समय से दो पहले कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है। राजपक्षा ने पूर्व सेनाध्यक्ष सरथ फोंसेका को गिरफ्तार कर विपक्ष को अपने खिलाफ सिर उठाने वालों को चेतावनी सी दे दी है।
रूस के दौरे से लौटते ही उन्होंने संसद भंग किए जाने के आदेश पर दस्तखत कर दिए। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव भी दो साल पहले करवाए हैं। समझा जा रहा है कि मतदान 8 अप्रैल को होगा तथा नामांकन 19 से 26 फरवरी के बीच होंगे। भंग संसद का कार्यकाल अप्रैल के अंत तक था। श्रीलंका में एक सदनीय संसद है जिसके 225 सदस्य हैं।










