Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 8:18 am [IST]  

danik bhaskarनरेश हत्याकांड के बचे आरोपी भी गिरफ्तार

Matrix News

राई & भैरा बाकिपुर के नरेश हत्याकांड के चार और आरोपियों को कुंडली थाना पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने से मृतक के परिजनों ने राहत की सांस ली है। कुंडली थाना प्रभारी रतन सिंह विर्क ने मंगलवार को बताया कि नरेश की हत्या के आरोपी धर्मसिंह, तेजपाल, गुड्डïू व एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। चारों को सोनीपत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विर्क ने बताया कि इसी मामले में बुधवार रात को पुलिस ने खुरमपुर गांव के पास से से मुख्य आरोपी रणधीर चौहान, कर्णसिंह, वेदपाल व लोकेश को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर लेकर हथियार भी बरामद कर लिए थे। रविवार को गांव के चौकीदार रामे वाल्मीकि व उसके बेटे नरेश पर गांव के ही रणधीर चौहान ने अपने भाइयों के साथ मिकलकर हमला कर दिया था। जिसमें नरेश की मौत हो गई थी व रामे की हालत नाजुक बनी हुई है। इस संदर्भ में कुंडली थाना पुलिस ने चौकीदार के बयान पर धारा रणधीर चौहान, वेदपाल, धर्मसिंह, कर्णसिंह, लोकेश, तेजपाल, गुड्डïूसमेत आठ के खिलाफ 302, 307, 148,149 व 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर रखा है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: