जनसुनवाई में खल रही प्रचार-प्रसार की कमी
कार्यालय संवाददाता& रायसेन
शासन की योजना जन सुनवाई में दूसरेे मंगलवार को नगर सहित आसपास के क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुुंंचे लेकिन कई लोग एक बजे के बाद पहुुंंचने की वजह से अपनी समस्या नहींं रख पाए। ऐसे लोग नाखुश दिेखे।
चुनाव के बाद जनसुनवाई दूसरी बार लगाई गई है। करीब दो घंटेे तक चली जनसुनवाई में ३१ लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई। शेष बचे लोग अपनी समस्याएं सुनाने से वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का नए सिरेे से जिले में प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। इससे लोग प्रत्येक मंगलवार को यथा समय अपनी समस्या संबंधित अधिकारियों को सुना सकें।
जनसुनवाई में नहीं खुला खाता
बरेली& नगर में तहसील और अन्य शासकीय कार्यालयों में हुई जनसुनवाई में कोई भी आवेदक अपनी समस्या लेकर नहीं आया। इसलिए यहां के अधिकारी दो घंटे तक फालतू बैठे रहे। कुछ लोगों का कहना है कि जनसुनवाई में उनकी समस्याएं हल न करके केवल लीपापोती कर दी जाती है। इसलिए लोगों की इससे दिलचस्पी खत्म हो गई है। दूसरा कारण लोगों ने बताया कि वुधवार को गांवों में उपसरपंच का निर्वाचन होना है। इसलिए ज्यादातर लोग गांवों में व्यस्त रहे।










