बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे विद्यार्थी
श्यामपुर & माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन दिखाने के लिए विद्यार्थी तैयार नजर आ रहे हैं। मंडल द्वारा वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबिल घोषित करने के साथ ही विद्यार्थियों ने परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। विद्यार्थी कोचिंग सेंटर से गाइडेंस से तैयारी कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी है जो अपने ज्ञान के बल पर ही परीक्षा में जीत हासिल करना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि मंडल की बोर्ड की वार्षिक परीक्षा शुरू होने में एक माह का कम समय बचा है इसके चलते प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वार्षिक परीक्षा का समय नजदीक आते ही विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विद्यार्थी प्रात: जल्दी उठकर व देर रात्रि जागकर पढ़ाई कर रहे हैं। वार्षिक परीक्षा को देखते हुए तैयारी के लिए कोचिंग करने विद्यार्थी को ज्यादा पसंद आ रहा है। इसके लिए ज्यादातर कोचिंग सेंटर पर परीक्षा के लिए नई क्लासेस की व्यवस्था की जा रही है।










