करंट से बालक की मृत्यु
Matrix News
हलैना & मूडिय़ा साद में मंगलवार की रात करीब साढ़े सात बजे एक बालक की करंट से मृत्यु हो गई। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मूडिय़ा साद निवासी 15 वर्षीय राहुल पुत्र अमृत जाट गांव में एक लड़की की बारात को देख रहा था। तभी रास्ते में पड़े बिजली के तारों से करंट लग गया। उसे एम्बुलेंस 108 के जरिए हलैना अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा प्रभारी डा. राजेश गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया।
shopping










