डा. सुभाष गर्ग मा.शि. बोर्ड के अध्यक्ष बने
भरतपुर & रूक्टा के महामंत्री व राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राज्य समन्वयक डा. सुभाष गर्ग के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर का अध्यक्ष बनने पर एमएसजे कालेज व आरडी गल्र्स कालेज के शिक्षकों ने मंगलवार को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
राजस्थान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य व एमएसजे कालेज में कार्यरत व्याख्याता डा. बनयसिंह ने बताया कि डा. गर्ग भरतपुर के गांव पीपला के मूल निवासी हैं और आर्थिक प्रशासन व वित्तीय प्रबंध के मूर्धन्य विद्वान हैं। डा. गर्ग ने एमएसजे कालेज में कई वर्ष तक अपनी सेवाएं दी हैं तथा विभिन्न शोध पत्रिकाओं में इनके अनेक शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं।










