Wednesday, Feb 10th, 2010, 8:52 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarहत्या के आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज & सीकरी

गत दिनों गांव पालका में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सुखवीर सिंह शेखावत ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि पालका निवासी कैलाश की हत्या के तीनों आरोपी गुलपाड़ा में हैं तथा कहीं भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस गुलपाड़ा गई तथा तलाश की तो तीनों आरोपी भजनलाल, किशनलाल, घनश्याम सैनी निवासी पालका एक खेत में छिपे हुए मिले। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बिजली की लाइन काटकर ले जाने का मामला

सीकरी गांव खानपुर निवासी तैयब पुत्र आसीन ने सीकरी थाना में बिजली की लाइन काटकर ले जाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार तैयब ने इस आशय का मामला दर्ज कराया है कि उसके गांव में बीपीएल परिवारों के लिए बिजली की लाइन डाली गई थी। गत रविवार को ईशा निवासी आरदूका, सपात, खलील, कासम, तैयब, मुश्ताक, शकरुल्ला, नसरू, जावेद निवासी खानपुर थाना गोपालगढ़ उसे काटकर ले गए। मना करने पर मारपीट की।

सीकरी. पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: