Wednesday, Feb 10th, 2010, 8:57 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarग्रीस पर चिंता घटने से डॉव जोंस में उछाल

ShareManthan.in

अमेरिकी बाजार में मंगलवार को शानदार तेजी आयी और डॉव जोंस फिर से 10,000 के ऊपर लौट आया। ग्रीस के कर्ज संकट में यूरोपीय संघ की ओर से मदद किये जाने के संकेतों से कल अमेरिकी बाजार को सहारा मिला। ऐसी खबरें आयीं कि यूरोपीय संघ के देश ग्रीस को मदद देने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गये हैं। बीते 4 हफ्तों से पिट रहे अमेरिकी बाजार के लिए यह खबर काफी राहत देने वाली रही। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 150 अंक यानी 1.52% की बढ़त के साथ 10,059 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 25 अंक या 1.17% बढ़ कर 2,151 पर और एसएंडपी 500 सूचकांक 14 अंक या 1.3% की मजबूती के साथ 1,071 पर रहे।



साथ ही डॉलर में यूरो के मुकाबले कमजोरी दिखी जो कमोडिटी भावों और शेयर बाजार के लिए सकारात्मक रही। इसके अलावा मॉर्गन स्टैनले ने औद्योगिक क्षेत्र के लिए अपनी रेटिंग बढ़ा दी, जिससे इस क्षेत्र को लेकर निवेशकों का उत्साह बढ़ा। अमेरिकी सरकार की एक ताजा रिपोर्ट से रोजगार की स्थिति सुधरने के संकेत मिले। इस रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर 2009 में नयी नौकरियों की संख्या बढ़ी और बेरोजगार कर्मियों की संख्या में 73000 की कमी आयी। (© शेयर मंथन, 10 फरवरी 2010)

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: