Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 9:09 am [IST]  

danik bhaskarनपा उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

Matrix News

नीलोखेड़ी & नगरपालिका उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में उनके खिलााफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया गया। एसडीएम वीरेन्द्र सिंह सहरावत की उपस्थिति में उपाध्यक्ष के खिलाफ 12 तथा पक्ष में एक मत पड़ा।

मतदान की प्रक्रिया गुप्त रखी गई है। बैठक में विधायक मामू राम तथा 12 पार्षदों ने हिस्सा लिया। बैठक का समय पहले सुबह 11 बजे रखा गया ता पर एसडीएम के देरी से पहुंचने से यह दो घंटे लेट शुरू हो सकी। उपाध्यक्ष निर्मल मिड्ढा बीमारी के कारण बैठक में उपस्थित नहीं हो सकीं। इस बैठक के बाद पिछले एक महीने से उपाध्यक्ष को हटाए जाने के लिए चलाई जा रही मुहिम मंगलवार को समाप्त हो गई। चार जनवरी को नपा के दस पार्षदों व इनेलो विधायक मामूराम ने डीसी करनाल से मिल कर उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रकट किया था। डीसी ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए नौ फरवरी की तिथि तय की थी और एसडीएम को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। इस बीच पार्षदों की खींचतान मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष फूलचंद मौलाना के दरबार में पहुंची थी। तत्कालीन उपाध्यक्ष ने कुछ कांग्रेस पार्षदों पर इनेलो पार्षदों से मिलने का आरोप लगाया था।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: