Wednesday, Feb 10th, 2010, 9:11 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarसुबह और रात में हुई बूंदाबांदी

Matrix News

सीहोर & मंगलवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए थे। इसके बाद सुबह और फिर रात साढ़े सात बजे के करीब बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के कारण सड़कें गीली हो गर्ईं। पिछले दो दिनों से लोगों को सर्दी से राहत मिली थी कि मंगलवार को फिर से आसमान पर घने बादल छा गए। सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिनभर आसमान पर बादलों का डेरा लगा रहा। रात को 7.30 बजे पहले अचानक हल्की बूंदाबांदी हुई जो रुक-रुककर रात 8 बजे तक होती रही। इससे मौसम में ठंडक घुल गई।

फसलों को हो सकता है नुकसान : रात के समय यदि तेज बारिश होती है तो इससे गेंहू की फसल को काफी नुकसान हो सकता है। कई क्षेत्रों में गेंहू की फसल पककर तैयार है। कई किसानों ने कटाई का काम भी शुरू कर दिया है। यदि बारिश तेज हो जाती है तो ऐसे किसानों को काफी नुकसान होगा। दिनभर आसमान पर छाए बादलों और बूंदाबांदी के कारण किसान चिंतित हो गए।

आरएके कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक एसएस तोमर ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस बीच हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी हो सकती है। चने की फसल में इल्ली का प्रकोप हो सकता है। गेंहू की फसल जो पककर तैयार है, उसे इस बारिश से कोई फायदा नहीं है, हालांकि देर से बाई गई फसल को इस बारिश से फायदा होगा। श्री तोमर ने बताया कि हवाएं 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में भी तापमान में कोई अधिक परिवर्तन की संभावना नहीं है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: