बारिश की फुहारों से लौटा पार्कों का नूर
करनाल& सर्दी के मौसम में हुई बारिश से तापमान में एक बार फिर गिरावट आ गई है। वहीं शहर में कई स्थानों पर पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लगातार कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार से मुरझाए पेड़-पौधों पर बारिश की बूंदे अमृत बनकर बरसीं। दो दिन हुई बारिश से पेड़-पौधों पर जमी धूल धुल गई और हरियाली लौट आई। बारिश की बूंदों से शहर के पार्कों की घास और पौधों की चमक लौट आई। पार्कों में लगे फूलों के पौधों के अलावा साज- सज्जा के पौधों पर भी रौनक है। योगेश नर्सरी के सुधीर सैनी ने बताया कि यह बारिश पेड़-पौधों के लिए बहुत लाभदायक है। उन्होंने बताया कि फरवरी के महीने को गुलाबों का महीना भी कहा जाता है। इस दौरान गुलाब खूब खिलता है।










