Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 9:26 am [IST]  

danik bhaskarचौकीदार से मारपीट कर ले उड़े ट्रक

कुरुक्षेत्र & आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा जब्त दो ट्रकों को कुछ लोग चौकीदार से मारपीट कर ले भागे। चौकीदार ने इसकी सूचना अधिकारियंो को दी। जब तक पुलिस को सूचित किया जाता, ट्रक गायब हो चुके थे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ये ट्रक आबकारी एवं कराधान विभाग ने चालान ना भुगतने पर जब्त कर रोडवेज वर्कशाप में खड़े किए थे। चौकीदार हरीराम वासी रोहतक ने अपनी शिकायत मेें कहा है कि वह रात को ड्यूटी पर मौजूद था। इसी बीच वहां कुछ लोग पहुंचे और दो ट्रकों को स्टार्ट कर लिया। यह देख उसने विरोध जताया, जिस पर वे लोग उससे उलझ गए। इन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसे काफी चोटें लगी। रात का समय होने के कारण वहां आसपास कोई कर्मचारी भी नहीं था।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: