अरुणाय में चलेगा तीन दिनी भंडारा
तरावड़ी& ऊं शिव शंकर सेवा मंडल की ओर से महाशिव रात्रि के पर्व पर अरुणाय पेहवा में बुधवार को विशाल भंडारा लगाया जाएगा। समस्त नगर वासियों के सहयोग से यह चतुर्थ भंडारा तीन दिन तक चलेगा। 12 फरवरी को भंडारे का समापन होगा। सेवा मंडल के सदस्य राजकुमार खुराना ने बताया कि संस्था की ओर से हर वर्ष भंडारा लगाया जाता है। अमरनाथ यात्रा के दौरान भी बालटाल बराड़ी मार्ग पर संस्था की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस भंडारे में भारी संख्या में भाग लेकर पुण्य के भागी बने।










